आम आदमी पार्टी दिल्ली-पंजाब माडल धनबाद में उतारेगी 

आम आदमी पार्टी दिल्ली-पंजाब माडल धनबाद में उतारेगी 

डीजे न्यूज, धनबाद : आम आदमी पार्टी धनबाद जिला की इकाई की बैठक फुसबंगला स्थित झरिया विधानसभा पार्टी कार्यालय मे हुई। बैठक में मुख्य अतिथि जोनल कोऑर्डिनेटर बिधान चंद्र राय एंव विशिष्ट अतिथि दिनेश यादव शामिल हुए। उन्होंने कहा जमीनी स्तर पर जनाधार बढ़ाने के लिए काम चल रहा है।

उन्होंने कहा कि आप के दिल्ली पंजाब मॉडल झारखंड के कोयलांचल की धरती पर स्थापित करना है। हर बूथ स्तर पर पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोड़ना है। मौके पर वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह मिनू, जिला प्रभारी राजेश कुमार, समरेंद्र पासवान, जितेंद्र सिंह, नितीश गुप्ता, संजय सिन्हा, युवा नेता शदरे आलम, जावेद अख्तर, रॉकी मंडल, जावेद खान,श्रीमती मुन्नी जी, बबलू मास्टर, हलीम अंसारी एवं इत्यादि लोगों उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top