Advertisements
बगोदर के चौधरीबांध में पाइप हटाने के विवाद में मारपीट, एक की मौत
डीजे न्यूज, बगोदर(गिरिडीह) : बगोदर थाना क्षेत्र के चौधरीबांध में शुक्रवार शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान भोला ठाकुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पाइप हटाने को लेकर दो गोतिया पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में गंभीर रूप से घायल भोला ठाकुर को इलाज के लिए बगोदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की पुष्टि बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने की है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।