कुईयां कोलियरी में भामसं शाखा का पुनर्गठन 

Advertisements

कुईयां कोलियरी में भामसं शाखा का पुनर्गठन 

डीजे न्यूज तिसरा, धनबाद : बस्ताकोला क्षेत्र अंतर्गत कुईयां कोलियरी में धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (भामसं) की शाखा का वर्ष 2026–2028 के लिए सौहार्दपूर्ण माहौल में पुनर्गठन किया गया। कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय” एवं “भारतीय मजदूर संघ अमर रहे” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कर्मचारियों की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कमेटी में अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार प्रजापति, कार्यकारी अध्यक्ष हरि बाऊरी, उपाध्यक्ष पद पर शाहदेव खाँ एवं मंटु केवट, सचिव संजय कुमार तथा सह सचिव सुरेन्द्र कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं संगठन सचिव के रूप में प्रमोद भुइयां एवं नंद किशोर भुइयां, कोषाध्यक्ष घुचू राय, सह कोषाध्यक्ष अशोक राम तथा कार्यालय सचिव छोटू रवानी का चयन किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों का भी गठन किया गया।

नवचयनित अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में पेयजल समस्या का समाधान करना होगा। इसके साथ ही मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रबंधन के साथ वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई कमेटी राष्ट्रहित, उद्योगहित एवं श्रमिक हितों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का कार्य करेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top