पांच लाख मुआवजा और आउटसोर्सिंग में नियोजन देने पर बनी सहमति झरिया में सड़क हादसे में महिला की मौत का मामला बलियापुर का माहौल हुआ गमगीन

Advertisements

पांच लाख मुआवजा और आउटसोर्सिंग में नियोजन देने पर बनी सहमति

झरिया में सड़क हादसे में महिला की मौत का मामला

बलियापुर का माहौल हुआ गमगीन

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ के समीप स्थित आईएसएल स्कूल के पास मंगलवार शाम हाइवा की चपेट में आने से हुई महिला की मौत के मामले में देर रात वार्ता हुई। वार्ता में देव प्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रतिनिधि, पुलिस और मृतका के परिजन शामिल हुए। वार्ता में मृतका के आश्रित को 5 लाख आर्थिक मदद एवं एक आश्रित को कंपनी में रोजगार देने पर सहमति बनी। इसके बाद सड़क जाम हटा और पुलिस ने शव को कब्जे लें लिया।

क्या है मामला

बलियापुर थाना क्षेत्र के कुइलुडीह निवासी शांति महतो अपनी पत्नी सुनीता देवी और पुत्र के साथ बाइक में सवार होकर महुदा जा रहे थे। घटनास्थल के पास कोयला लदा हाइवा ने पीछे से बाइक में धक्का मार दिया। घटना के बाद सुनीता देवी (38 वर्ष) सड़क पर गिर गई और उसपर हाइवा चढ़ गया। घटनास्थल पर ही सुनीता की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित मृतका के परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर यातायात अवरूद्ध कर दिया था। वार्ता के बाद मामला सलट गया।

बलियापुर का माहौल गमगीन
बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मृतका के गांव लाया गया। शव पहुंचते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतका के पति शांति महतो, पुत्र अभय कुमार महतो व अक्षय महतो के अलावा अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।  सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो, जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी, मुखिया अंजना महतो, राजू महतो, सुनील महतो आदि ने शोक प्रकट किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top