अभिभावक महासंघ ने उठाई डीएवी स्कूलों की व्यवस्था में सुधार की मांग

Advertisements

अभिभावक महासंघ ने उठाई डीएवी स्कूलों की व्यवस्था में सुधार की मांग

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड अभिभावक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को डीएवी स्कूल कोयलानगर की प्रचार्या से मिला।
बीसीसीएल के अधीन डीएवी – सीएमसी के प्रबंधन से संचालित 8 विद्यालयों की दयनीय वितीय ,शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सुधार से संबंधित मांगपत्र प्राचार्य को सौंपा।
संघ के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने आठ में से सात विद्यालयों की दयनीय स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि अध्यापकों को समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण उनकी मानसिक एवं आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। इन कारणों से विद्यालयों मे शिक्षा के स्तर मे गिरावट नजर आ रही है । अविलंब इस पर सम्बन्धित विभाग, डीएवी स्कूल  प्रबंधक  एवं बीसीसीएल संज्ञान लेते हुए सिस्टम को दुरुस्त करे।
वर्तमान मे कोयलांचल में  डीएवी के कई विद्यालय भूमिगत अग्नि प्रभावित क्षेत्र में है।मुनीडीह, अलकुशा, कुसुंडा,बरोरा, बनियाहीर एवं दुग्धा ब्रांच के स्कूलों को सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण कराया जाये ताकि दुर्घटना की अशंका से इन्हे सुरक्षित रखा जा सके।
प्रतिनिधिमंडल में महासचिव मनोज मिश्रा, उपाध्यक्ष मुकेश पाण्डेय, मीडिया प्रभारी सह सचिव  रतिलाल महतो एवं कोषाध्य्क्ष प्रेम ठाकुर उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top