पुलिस के हत्थे चढ़ा धरमपुर गोलीकांड के साजिशकर्ता, साइबर फ्राड का मामला भी है दर्ज
देशी कट्टा व गोली बरामद
डीजे न्यूज, जामताड़ा: जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गोलीकांड के मुख्य साजिशकर्ता तथा साइबर ठगी करने से जुड़े मामलों के आरोपित जमरूद्दीन अंसारी (धरमपुर निवासी) पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसडीपीओ विकास आनंद के नेतृत्व में पुलिस ने मंगलवार अहले सुबह उसे धरमपुर के पास दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन, एक देशी कट्टा तथा एक गोली बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। नारायणपुर थाना के पुअनि साकेत प्रताप देव ने बताया कि
धरमपुर के पास काला रंग का पल्सर मोटरसाईकिल सं0- JH21G 9141 पर हेलमेट लगाये एक व्यक्ति को जाते हुए देखा। जब पुलिस दल द्वारा उक्त मोटरसाईकिल चालक को रोकने का इशारा किया तो वह भागने लगा, लेकिन वह पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम जमरुद्दीन उर्फ जमरुद्दीन अंसारी बताया। उसकी तलाशी के दौरान हथियार समेत अन्य सामान बरामद किया गया। गहनता से पूछताछ करने के क्रम में
फरवरी में घटित आर्म्स एक्ट की घटना में अपना एवं अपने साथी की संलिप्तता स्वीकार किया।
मालूम हो कि उक्त अपराधकर्मी नारायणपुर थाना अन्तर्गत ग्राम धरमपुर में हुये गोली कांड का मुख्य साजिशकर्ता है। उक्त कांड में पूर्व में पाँच अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है एवं उनके पास से तीन पिस्टल, मैगजीन एंव गोली बरामद किया गया था एवं साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल, मोबाईल तथा पहने हुये कपड़े को भी बरामद किया गया है।
अपराधिक इतिहास –
वर्ष 2009 में नारायणपुर थाना क्षेत्र में घटित घटना में आरोपित, 2018, 2019, 2022 तथा 2026 में साइबर ठगी का मामला, 2022 में विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज, 2025 में करमाटाँड़ थाना में कांड अंकित।
छापामारी टीम में ये थे शामिल
पु०अ०नि० साकेत प्रताप देव, प्रभारी थाना प्रभारी नारायणपुर थाना।
पु०अ०नि० विकास तिवारी, करमाटाँड़ थाना।
स०अ०नि० अनुप कुजुर, नारायणपुर थाना।
सशस्त्र बल नारायणपुर थाना से।