डीईओ से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल
शिक्षकों की समस्याओं पर हुई वार्ता
डीजे न्यूज, धनबाद: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा से मिला।संघ ने वेतन स्थगन को हटाने, आठ किलोमीटर परिधि में परिवहन भत्ता देने, सहायक आचार्य के वेतन में हो रहे विलंब आदि मुद्दों पर वार्ता की। डीईओ ने सकारात्मक आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमण्डल में जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भगत, महासचिव सियाराम प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष संजीव कुमार, नीरज कुमार मिश्र, रामलखन कुमार, संगठन मंत्री श्रवण कुमार महतो, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, बलियापुर अध्यक्ष मो अशफाक, राजेश पाल, अरुण कुमार, मनोज पासवान, मनिंद्र कुमार सिन्हा, राकेश मुरली, पंकज कुमार मंडल, पंकज कुमार, हरिशंकर, संजय सुमन, शंभू शाही, अजय पांडेय, संजय कुमार रजक, संजीव प्रसाद, इंदु पासवान, मंजुला करकेट्टा, संदीप कुमार मंडल आदि थे।