जनता दरबार में सुनी गई आम नागरिकों की शिकायतें

Advertisements

जनता दरबार में सुनी गई आम नागरिकों की शिकायतें

डीजे न्यूज, धनबाद: समाहरणालय में‌ मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।

जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। निदेशक डीआरडीबी ने सभी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों की शीघ्र जांच कर उचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर लोदना, कतरासगढ़, बाघमारा, कोयलानगर, धनबाद, हीरापुर, तोपचांची, झरिया, सुदामडीह, दामोदरपुर, धनसार, बरवाअड्डा, चिरकुंडा, बैंक मोड़ सहित अन्य क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतें सुनी गईं।

जनता दरबार में होल्डिंग टैक्स, ड्राइविंग लाइसेंस, खतियान में सुधार, नल-जल योजना, कमर्शियल वाहन को प्राइवेट करने, रैयती जमीन पर अवैध कब्जा, जमीन विवाद एवं धमकी, लोन एवं नियोजन सहित अन्य मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top