कतरास-राजगंज की खबरें:-
भाजपाइयों ने जलाया राहुल गांधी का पुतला
डीजे न्यूज, राजगंज (धनबाद): राजगंज तथा तेतुलमारी मंडल भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में युवा समर्पण चौक में रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाया गया।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) को पास नहीं होने दिया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है और इसका विरोध महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है।
मौके पर तेतुलमारी मंडल अध्यक्ष असीम दत्ता, राजगंज मंडल अध्यक्ष मनोज महतो, धनबाद जिला ग्रामीण की उपाध्यक्ष गीता बेसरा, मीडिया प्रभारी नीलकंठ रवानी, सूरज सोनी, सपना सिंह, शांति देवी, रमेश महतो, अल्सा सोरेन, शिव प्रसाद वर्मा, लक्ष्मण पासवान, अजय राम, सुनील साव, सुबोध शर्मा, दीपक पंडित, अरुण हेमरम, विक्रम ठाकुर, प्रेम सोरेन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
——————————————–
दो अलग-अलग मामलों में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी
कतरास: बरोरा पुलिस दो अलग-अलग मामलों में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
बेहराकूदर निवासी सुलोचना देवी की शिकायत पर पुलिस ने कतरास थाना क्षेत्र के श्यामडीह निवासी मिली कुमारी को आरोपित किया है। इसके खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबुर करने का आरोप लगा है।
एक अन्य मामले में बरोरा थाना क्षेत्र की वीणा देवी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रघुनाथ महतो, डब्लु महतो, आनंद महतो, नीतु देवी, पूजा देवी, सोनिया देवी (खोनाठी) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनलोगों पर डायन बोलकर प्रताडित करने का आरोप लगा है।