उपायुक्त ने किया बाघमारा सहित अन्य प्रखंडों का दौरा तालाब, सड़क, स्वास्थ्य केंद्र सहित की अन्य विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा

Advertisements

उपायुक्त ने किया बाघमारा सहित अन्य प्रखंडों का दौरा

तालाब, सड़क, स्वास्थ्य केंद्र सहित की अन्य विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा

डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन ने रविवार को जिले के बाघमारा, तोपचांची, गोविंदपुर तथा बलियापुर प्रखंड का दौरा कर प्रखंडों में चल रहे तालाब, सड़क, स्वास्थ्य केंद्र निर्माण सहित 30 से अधिक विकास कार्यों की समीक्षा की।

सर्वप्रथम उन्होंने बाघमारा के रंगुनी पंचायत में इमली तालाब निर्माण का दौरा किया। इसके बाद तोपचांची के ब्रह्मांणडीहा पंचायत में चरकोनिया तालाब, सिद्धबाद तालाब तथा गरगरिया तालाब निर्माण कार्य की गुणवत्ता की समीक्षा की।

उन्होंने तोपचांची बाज़ार में बन रहे डायलिसिस यूनिट, जीतपुर दुर्गा मंडप से चैता बस्ती के बीच सड़क निर्माण, एसएसडी +2 हाई स्कूल रोवाम में 6 एसीआर का निर्माण, पावपुर में स्वास्थ्य उप-केंद्र निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

तोपचांची से उपायुक्त गोविंदपुर पहुंचे। गोविंदपुर में उन्होंने आरएस मोर कॉलेज में एनईईटी परीक्षा केंद्र का भ्रमण किया। इसके बाद आरएस मोर कॉलेज पुस्तकालय का विकास, रिजलीबांध तालाब का नवीनीकरण, जमडीहा आरईओ सड़क से कुब्रीटांड़ चैनपुर आदिवासी टोला के बीच सड़क निर्माण, भितिया स्टेडियम के नवीनीकरण और निर्माण, गोविंदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बीपीएचयू का निर्माण, उदयपुर में स्वास्थ्य उप-केंद्र का निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

तत्पश्चात उपायुक्त बलियापुर प्रखंड पहुंचे। यहां बीबीएम कॉलेज में लाइब्रेरी का विकास, बीआईटी सिंदरी में एनईईटी परीक्षा केंद्र का भ्रमण, सिंदरी कॉलेज में लाइब्रेरी के विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने बलियापुर-झरिया रोड (जयरामपुर मोड़ पर) को भगरमपुर-रानी रोड से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण, आमटाल में बड़ा तालाब, चांदकुइयां गोलमारा में चरकोनिया तालाब, आमटाल पंजानियाटांड में बाबू गड़िया तालाब, बलियापुर ब्लॉक के आमटाल-धोखरा पंचायत में एक मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रस्ताव की समीक्षा की। यहां से उपायुक्त बेलगड़िया टाउनशिप गए। जहां प्रशासनिक भवन में जेआरडीए के पदाधिकारियों के साथ व्यवस्था का जायजा लिया। साथ में बेलगड़िया निवासियों के साथ वार्तालाप किया एवं उनकी आवश्यकताओं से रबरू हुए।

उपायुक्त ने बलियापुर हाई स्कूल, बरदाहा का नवीनीकरण और निर्माण, दूधिया में एक ‘अमृत सरोवर’ का निर्माण, पारसबानिया में एक स्वास्थ्य उप-केंद्र निर्माण कार्य के प्रगति की भी समीक्षा की।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने एवं समय पर सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

भ्रमण के दौरान उपायुक्त के साथ बलियापुर प्रखंड में सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, भवन प्रमंडल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top