झरिया की खबरें:-

Advertisements

झरिया की खबरें:-

लक्ष्मीनिया मोड़ में बालिका शिक्षा को बढ़ावा, 76 लाख की लागत से विद्यालय भवन का शिलान्यास

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड सरकार के भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल धनबाद द्वारा झरिया प्रखंड के लक्ष्मीनिया मोड़ में डीएमएफटी फंड से लगभग 76 लाख रुपये की लागत से के.के.सी बालिका उच्च विद्यालय के निर्माण कार्य का गुरुवार को विधिवत शिलान्यास किया गया। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने शिलान्यास किया।

विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा को सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “यह निर्माण कार्य न केवल छात्राओं के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी रखेगा। शिक्षा ही समाज के समग्र विकास का आधार है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।”

उन्होंने यह भी बताया कि डीएमएफटी फंड के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना को मजबूती मिल रही है।

निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कर छात्राओं को समर्पित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे क्षेत्र की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर अवसर मिल सके।
——————————————–
जल कनेक्शन की सुरक्षा राशि आधी, हजारों परिवारों को राहत

धनबाद: आम जनता को राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए झरिया  विधायक रागिनी सिंह के प्रयास से जल कनेक्शन की सुरक्षा राशि ₹10,000 से घटाकर ₹5,000 कर दी गई है। इस निर्णय से खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से जल कनेक्शन की अधिक सुरक्षा राशि आम लोगों के लिए बाधा बनी हुई थी, जिसके कारण कई जरूरतमंद परिवार जल सुविधा से वंचित रह जाते थे। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक रागिनी सिंह ने पहल की, जिसके बाद यह राहत भरा निर्णय संभव हो सका।

इस संबंध में विधायक रागिनी सिंह ने कहा, “जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। जल जैसी आवश्यक सुविधा हर घर तक पहुंचे, इसके लिए बाधाओं को कम करना जरूरी था। यह निर्णय गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को राहत देने की दिशा में एक सार्थक कदम है।”

स्थानीय लोगों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे जनहित में बड़ा निर्णय बताया है। अब अधिक से अधिक लोग आसानी से जल कनेक्शन ले सकेंगे, जिससे क्षेत्र में जीवन स्तर में भी सुधार आने की उम्मीद है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top