शास्त्री नगर निवासी फैक्ट्रीकर्मी बच्चू रजक को मानसिक रोगी ने मार डाला 

0

शास्त्री नगर निवासी फैक्ट्रीकर्मी बच्चू रजक को मानसिक रोगी ने मार डाला 

शास्त्री नगर में पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है करण सिंह, पहले मानसिक रोग अस्पताल में भर्ती कराया जाता तो आज नहीं जाती एक इंसान की जान 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह शास्त्री नगर निवासी 43 वर्षीय बच्चू रजक को शुक्रवार को शास्त्री नगर के ही रहने वाले मानसिक रोगी करण सिंह राजपूत ने बड़े पत्थर से पीछे से उसके सर पर प्रहार कर मार डाला। एक स्टील प्लांट में काम करने वाले बच्चू रजक अपने घर से डयूटी के लिए पैदल निकला था। इसी क्रम में काली बाड़ी के पास पीछे से मानसिक रोगी करण सिंह राजपूत ने बड़े पत्थर से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। बच्चू रजक वहीं गिर पड़ा। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल लाया गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हमलावर करण सिंह को पकड़कर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। इधर परिवार वाले रो रो कर परेशान हो रहे हैं। विदित हो कि करण सिंह इसके पूर्व भी शास्त्री नगर में लोहे के रड से कई लोगों पर हमला कर चुका है। यदि उसे उसी वक्त पकड़कर मानसिक रोग के अस्पताल में भर्ती करा दिया जाता तो आज एक इंसान की जान नहीं जाती। बताया जाता है कि अत्यधिक नशा करने के कारण करण मानसिक रोगी हो गया है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *