साक्षी बनीं प्लस टू उच्च विद्यालय टुंडी की दसवीं टॉपर
शिक्षक समेत स्थानीय लोगों ने दी बधाई
डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी प्रखंड के मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय टुंडी के झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) 10वीं परीक्षा में टुंडी मुख्यालय निवासी संजय स्वर्णकार की पुत्री साक्षी वर्मा 95% अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी है। उसने यह सफलता हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साक्षी मध्यम वर्गीय परिवार से होने के नाते सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन परिश्रम कर अपने विद्यालय में टॉपर होने का मुकाम हासिल की है जो प्रेरणा स्रोत है। साक्षी की इस सफलता में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिमन्यु कुमार एवं तमाम शिक्षकों व स्थानीय लोगों ने बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्लस टू उच्च विद्यालय टुंडी के टॉप टेन में रश्मि सिंह, रेनू कुमारी, सरस्वती कुमारी, रितिका कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, श्वेता कुमारी, रजनी कुमारी, सुलानी कुमारी व प्रीति बनर्जी शामिल हैं। स्कूल के तमाम शिक्षकों ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के इस सफलता पर बधाई व उज्जवल भविष्य की कामना की है।