Advertisements
राजगंज में फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, तीन जख्मी
डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): कोलकाता-दिल्ली सिक्स लेन पर राजगंज थाना क्षेत्र के
हाई स्कूल फ्लाईओवर पर सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। ऑल्टो कार का टायर अचानक ब्लास्ट होने से वह अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चली गई, जहां धनबाद की ओर से आ रही XUV से जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद ब्रेजा कार और बुलेट बाइक भी आपस में भिड़ गईं।
हादसे में ऑल्टो सवार विश्वनाथ महतो (30 वर्ष), सुनीता देवी (26 वर्ष) समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।