Advertisements
पत्रकार विनोद पांडेय के पितृशोक में पहुंचे पूर्व सांसद डॉ. रविन्द्र राय
डीजे न्यूज, गावां(गिरिडीह) : विगत दिनों गावां प्रखंड के पिहरा निवासी वरिष्ठ पत्रकार सह सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य विनोद पांडेय के पिता हरिहर पांडेय का 103 वर्ष की आयु में निधन हो गया थे। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने पूर्व सांसद डॉ. रविन्द्र कुमार राय रविवार को उनके आवास पहुंचे।
इस दौरान पूर्व सांसद ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि हरिहर पांडेय का जीवन अत्यंत सरल, सादगीपूर्ण व प्रेरणादायक रहा। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
मौके पर मौजूद लोगों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।