सिंदरी में हिंदू सम्मेलन का आयोजन

Advertisements

सिंदरी में हिंदू सम्मेलन का आयोजन

 

डीजे न्यूज तिसरा,धनबाद : सिंदरी: सनातन समिति सिंदरी के तत्वावधान में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीता सारण (राष्ट्रीय प्रखर प्रवक्ता) उपस्थित रहे। इसके अलावा सत्यनारायण सौमित्र (प्रयागराज बाघम्बरी पीठ), गोपाल शर्मा (प्रांत प्रचारक, Rashtriya Swayamsevak Sangh झारखंड), संजय कुमार (प्रांत कार्यवाह, आरएसएस झारखंड), सोनू गिरी (संयोजक), अजीत कुमार मिश्रा (अध्यक्ष), सुधीर कुमार सिंह, डॉ. राजीव वर्मा, शशि भूषण कुमार गुप्ता, डॉ. अरविंद कुमार, महेंद्र यादव तथा सुनील कुमार पाठक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सत्यनारायण सौमित्र ने हिंदू समाज में एकता और जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज को संगठित होकर अपनी सांस्कृतिक पहचान और मूल्यों की रक्षा करनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुत्व केवल विचार नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है, जिसे अपनाकर समाज में समरसता और मजबूती लाई जा सकती है।

 

कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी शिक्षा, सांस्कृतिक जागरूकता और पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकता, जागरूकता और संगठन की भावना को मजबूत करना बताया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top