बलियापुर की खबरें:
ट्रांसफॉर्मर जलने से गांव में पसरा अंधेरा
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): जोगनकोचा में विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीण तीन दिनों से अंधेरे में रहने को विवश हैं। इस भीषण गर्मी में बिजली नहीं रहने से लोगों की परेशानियां बढ़ गयी है। सांसद प्रतिनिधि विजय रजक ने सहायक अभियंता को आवेदन देकर नए ट्रांसफार्मर की अविलंब व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
——————————————-
भाजपा नेता ने जिला सेकेंड टापर को किया सम्मानित
बलियापुर: भाजपा नेता रमेश कुमार राही रविवार को पलानी गांव पहुंचे। उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा में जिला में द्वितीय स्थान पर रहे अमित कुमार प्रमाणिक को सम्मानित किया। मालूम हो कि मैट्रिक परीक्षा में बलियापुर के दो छात्र जिला टॉपर के साथ-साथ सेकंड टॉप भी किया है। इस अवसर पर छात्र अमित के पिता कमल प्रमाणिक, अधिवक्ता जगन्नाथ महतो आदि थे। बंदर चूआ गांव की छात्रा सविता कुमारी भी 97.20% नंबर लाकर जिला सेकंड टॉपर रही है।
———————————————
कल चार घंटे नहीं रहेगी बिजली
बलियापुर: सोमवार, 27 अप्रैल को बलियापुर में सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक बिजली व्यवस्था बाधित रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए विभाग के सहायक विद्युत अभियंता सुजीत सिंह का कहना है कि डीवीसी द्वारा मेंटेनेंस का कार्य किए जाने से सोमवार सुबह 4 घंटा बिजली नहीं रहेगी।
——————————————-
हरि ओम सेवा संस्था के संस्थापक को पितृशोक, विधायक ने जताया शोक
वलियापुर: हरिओम सेवा संस्था के संस्थापक सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिंह के पिता धनबाद निवासी रामजी सिंह का निधन हो गया। उनके निधन पर सिंदरी के विधायक चंद्र देव महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया है। रविवार को विधायक ने दिवंगत के परिजनों से टेलीफोन बात कर शोक संवेदना प्रकट कर ढांढस बंधाया। शोक व्यक्त करने वालों में संस्था के सदस्य शीतल दत्त, हारो बाउरी, प्रियांशु पाल, प्रभास पाल आदि शामिल है।