यज्ञ धौड़ा में आयुष्मान कार्ड रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन 

Advertisements

यज्ञ धौड़ा में आयुष्मान कार्ड रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन 

100 से अधिक लोगों का हुआ पंजीकरण

डीजे न्यूज तिसरा,धनबाद : सिंदरी: वार्ड 46 के यज्ञ धौड़ा में रविवार को आर के टेक सॉल्यूशन की ओर से आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया गया। इस कैंप का आयोजन वार्ड 46 की पार्षद रानी देवी के सहयोग से किया गया।

कैंप के दौरान कुल 100 लोगों का पंजीकरण किया गया, जिनमें अधिकांश महिलाएं शामिल रहीं। आर के टेक सॉल्यूशन के प्रोपराइटर राकेश कुमार ने बताया कि सभी आवेदकों का आयुष्मान कार्ड जल्द बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे उन्हें सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

इस अवसर पर सुजाता श्रीवास्तव, वार्ड 46 के पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन निषाद, सपन पासवान, कामता पासवान समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top