आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह का आयोजन
डीजे न्यूज, तिसरा,धनबाद : आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय, गोलकडीह (झरिया, धनबाद) में विद्यालय के संस्थापक स्व. महाराज प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीबीएसई बोर्ड एवं विद्यालय की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य उमेश कुमार रवानी द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ हुई। उन्होंने संस्थापक स्व. महाराज प्रसाद सिंह की 18वीं पुण्यतिथि पर उनके योगदानों को याद करते हुए छात्रों को प्रेरित किया। इसके बाद मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में तिसरा थाना के प्रभारी राजनाथ सिंह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आमटाल मुखिया संजय गोराई, पूर्व प्राचार्य शिव कुमार सिंह, प्रबंधक जीत लाल सिंह एवं सचिव त्रिपुरारी सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में अभिभावकों एवं शिक्षकों की भी सक्रिय भागीदारी रही।
इस दौरान विद्यालय के शिक्षकगण—कृष्णा सिंह, गणेश चटर्जी, केशव कुमार तिवारी, मनोज कुमार सिंह, सुलेखा कुमारी, पंकज कुमार रवानी, सपने चटर्जी, अर्जुन रवानी, अमर निषाद, वंदना कुमारी, इंदु सिंह, तनवीर आलम, अरविंद पांडे, मदन मोहन मुखर्जी, अमित कुमार सिंह, सुनील कुमार रवानी, एम.एन. खान, पप्पू, नेहा एवं राखी सहित अन्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और विद्यार्थियों में सम्मान पाकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देखने को मिली।