विविध खबरें:-
पहली मई से शुरू होगी ‘स्व-गणना’ की सुविधा
डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद जिला के अंतर्गत जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने गुरुवार को एक समीक्षा बैठक कर बताया कि इस वर्ष आम नागरिकों के लिए ‘स्व-गणना’ की विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है, जो 1 मई से प्रभावी होगी।
प्रमुख तिथियाँ और चरण
स्व-गणना (पोर्टल के माध्यम से): 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक।
प्रथम चरण (मकान सूचीकरण)
16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक।
इस दौरान अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने मकान सूचीकरण कार्य की तैयारियों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने से नाराजगी जाहिर की, साथ ही इससे संबंधित समीक्षात्मक बैठक सभी चार्ज अफसर कल समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता के कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई है।
बैठक में अपर समाहर्ता विनोद कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी उमेश लोहारा, समेत जनगणना कार्य से संबंधित पदाधिकारी तथा कर्मी मौजूद रहें।
———————————————
केंदटाड़ टोला में पानी संकट का किया समाधान
धनबाद: तोपचांची प्रखंड अंतर्गत चैता ग्राम पंचायत के केंदटाड़ टोला में पेयजल संकट की समस्या का दो दिनों में समाधान कर दिया गया।
इसकी जानकारी देते हुए उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बताया कि जलसेवा पोर्टल पर उपरोक्त टोला में चापानल खराब होने की शिकायत दर्ज हुई थी। शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की गई।
प्रखंड विकास पदाधिकारी एजाज हुसैन अंसारी तथा कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की गई। संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए। तत्पश्चात केंदटाड़ टोला में पेयजल संकट की समस्या का दो दिनों में समाधान कर दिया गया।
उप विकास आयुक्त ने आमजनों से अपील की है कि जहां कहीं भी पानी का संकट उत्पन्न हो या चापानल खराब हो तो आमजन जलसेवा पोर्टल https://dhn-jalsewa.in पर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत का त्वरित समाधान किया जाएगा।
——————————————-
तकनिकी दक्षता परीक्षा की तैयारियों का लिया जायजा*
धनबाद: उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने गुरुवार शाम राजकीय पॉलिटेक्निक में होमगार्ड अभ्यार्थियों की तकनिकी दक्षता परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि होमगार्ड परीक्षा में शारीरिक जाँच व लिखित परीक्षा में सफल शहरी तकनिकी महिला/पुरुष अभ्यार्थियों के लिए 100 मार्क्स की तकनिकी दक्षता परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल से 25 अप्रैल तक राजकीय पॉलिटेकनीक एवं आईटीआई, धनबाद में किया जाएगा।
इसमें कंप्यूटर टाइपिंग, सिविल, मैकेनिकल, कंप्यूटर एप्लीकेशन, फाइनेंशियल अकाउंटिंग आदि में डिप्लोमा, आईटीआई, दर्जी, रसोइया, माली, नाई, धोबी, नर्स, ड्राइविंग में लगभग 386 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर स्पष्ट साइनबोर्ड लगाने, पानी, बिजली सहित सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान उप विकास आयुक्त सन्नी राज के साथ अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, राजकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।