रेलवे की खबरें:-

Advertisements

रेलवे की खबरें:-

धनबाद स्टेशन पर चलाया गया विशेष टिकट जाँच अभियान

डीजे न्यूज, धनबाद:  गुरुवार को धनबाद स्टेशन पर गाड़ी संख्या 13152 (जम्मू तवी-कोलकाता) एवं 12988 (अजमेर-सियालदह ) एक्सप्रेस में टिकट जाँच किया गया। यह टिकट जाँच अभियान सहायक वाणिज्य प्रबंधक/ कोचिंग की उपस्थिति में वाणिज्य निरीक्षकों एवं टिकट चेकिंग कर्मियों द्वारा की गयी। टिकट चेकिंग अभियान में रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारी भी सम्मिलित थे। टिकट चेकिंग के परिणामस्वरूप 88 यात्रियों को पकड़ा गया, जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे। इस दौरान उनसे 23,920 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई तथा पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई ।
—————————————–

धनबाद के रास्ते 01 ट्रिप वन-वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन

धनबाद: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-आसनसोल एवं हडपसर-आसनसोल के मध्य कोडरमा-हजारीबाग रोड-पारसनाथ-गोमो-धनबाद के रास्ते 01 ट्रिप वन-वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

गाड़ी सं.,गाड़ी का नाम,परिचालन की तिथि का विवरण।
01109छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-आसनसोल स्पेशल,25 अप्रैल ।
01459हडपसर-आसनसोल स्पेशल,24 अप्रैल ।
——————————————–

धनबाद-गोमो-कोडरमा के रास्ते एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन

धनबाद: यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन हेतु डानकुनि-सुलतानपुर के मध्य धनबाद-गोमो-कोडरमा के रास्ते एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

ट्रेन सं.,ट्रेन का नाम,परिचालन की तिथि का विवरण ।
04250सुलतानपुर-डानकुनि स्पेशल,24 अप्रैल ।
04249डानकुनि-सुलतानपुर स्पेशल,25 अप्रैल ।
—————————————

साबरमती-आसनसोल के मध्य 01 ट्रिप स्पेशल ट्रेन का किया जाएगा परिचालन

धनबाद:  साबरमती-आसनसोल के मध्य धनबाद- कोडरमा के रास्ते 01 ट्रिप स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। 29 अप्रैल को गाड़ी संख्या 09435 साबरमती-आसनसोल स्पेशल साबरमती से 22.55 बजे प्रस्थान करेगी तथा 01 मई को आसनसोल पहुंचेगी। इसी प्रकार 01 मई को गाड़ी संख्या 09436 आसनसोल-साबरमती स्पेशल आसनसोल से 16.15 बजे प्रस्थान करेगी तथा 03 मई को साबरमती पहुंचेगी।
——————————————
धनबाद स्टेशन में यात्री सुविधाओं का किया गया निरीक्षण

धनबाद: यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सर्विस इम्प्रूवमेंट ग्रुप (एस.आई.जी.) के अंतर्गत धनबाद स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, सिग्नलिंग प्रणाली, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधाओं तथा परिचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी तथा आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश भी दिए गए । मंडल रेल प्रशासन का उद्देश्य रेल सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित करना तथा यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं संतोषजनक यात्रा अनुभव प्रदान करना है। इस अवसर पर मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top