Advertisements
टुंडी के संग्रामडीह में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
डीजे न्यूज,
टुंडी, धनबाद : गोविंदपुर मुख्य मार्ग पर टुंडी थाना क्षेत्र के संग्रामडीह के समीप गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महाराजगंज लखनपुर निवासी राजेश मुर्मू उर्फ मंजूरा की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने टुंडी गोविंदपुर मुख्य मार्ग संग्रामडीह के समीप सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना पर टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और खबर लिखे जाने तक जाम हटाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।