गिरिडीह में 94.50% छात्र पास, बेटियों ने मारी बाजी 

Advertisements

गिरिडीह में 94.50% छात्र पास, बेटियों ने मारी बाजी 

जैक 10वीं रिजल्ट 2026 : राज्य में 19वें स्थान पर रहा गिरिडीह जिला

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) रांची द्वारा जारी वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के परिणाम में गिरिडीह जिले का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.50% रहा। इस बार जिले से कुल 40,698 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 38,461 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की। जिलेवार परिणाम के अनुसार गिरिडीह जिला 94.50% पास प्रतिशत के साथ राज्य में 18 वें स्थान पर रहा। सबसे बेहतर प्रदर्शन गुमला जिले का रहा। जहां 99.32% छात्र पास हुए। दुमका 99.02% के साथ दूसरे और पाकुड़ 98.56% के साथ तीसरे स्थान पर रहा। राज्य का कुल रिजल्ट 95.27% रहा।

गत वर्ष से बेहतर रिजल्ट

पिछले साल 2025 में जिले का पास प्रतिशत 93.39% था, जबकि इस बार 94.50% रहा। इस तरह जिले के रिजल्ट में 1.11% का सुधार हुआ है। प्रथम श्रेणी में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गिरिडीह जिला के बेहतर परीक्षा परिणाम पर जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद ने शिक्षकों और छात्रों को बधाई दी है। साथ ही फेल हुए छात्रों को निराश न होने और पूरक परीक्षा की तैयारी करने की सलाह दी है।

 

गिरिडीह में 22,917 छात्र प्रथम श्रेणी से पास,

 

जैक द्वारा जारी वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के डिवीजनवार आंकड़ों में गिरिडीह जिले का प्रदर्शन सामने आया है। जिले से कुल 40,698 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 38,461 छात्र-छात्राएं पास हुए। जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.50% रहा। आंकड़ों के अनुसार गिरिडीह में 22,917 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है। यह कुल शामिल परीक्षार्थियों का 56.43% है। वहीं 14,050 छात्र द्वितीय श्रेणी और 1,494 छात्र तृतीय श्रेणी से पास हुए हैं। कुल 2,235 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। जिले में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। कुल 21,679 छात्राओं में से 20,370 पास हुईं, जिनका पास प्रतिशत 94.05% रहा। इनमें 12,022 छात्राओं ने फर्स्ट डिवीजन हासिल की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top