पीरटांड़ के छात्रों ने लहराया परचम 

Advertisements

पीरटांड़ के छात्रों ने लहराया परचम 

डीजे न्यूज, पीरटांड़(धनबाद) : मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मॉडल विद्यालय के एक छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

वहीं दूसरे स्थान पर उन्नत प्लस टू विद्यालय हरलाडीह के छात्र प्रिंस कुमार रहे, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की। तीसरे स्थान पर सोबरनपुर के मोहम्मद फरहान अंसारी ने स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। परिणाम घोषित होने के बाद सफल छात्रों के घरों में उत्सव का माहौल है। अभिभावकों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बता दें कि पिछले साल इसी मॉडल स्कूल की छात्रा स्मृति कुमारी ने जिले में टॉपर के जिले का नाम रोशन किया था। सुविधाओं के आभाव में भी पीरटांड़ का मॉडल स्कूल हमेशा अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top