सिंदरी में वीर कुंवर सिंह जयंती पर गूंजे ‘अमर रहे’ के नारे

Advertisements

सिंदरी में वीर कुंवर सिंह जयंती पर गूंजे ‘अमर रहे’ के नारे

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : 23 अप्रैल को सिंदरी में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू कुंवर सिंह की जयंती वीर कुंवर सिंह चौक स्थित उनकी भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर को विजय दिवस समारोह के रूप में मनाते हुए सिंदरीवासियों ने उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।

माल्यार्पण कांति सिंह (महासचिव) ने किया। मौके पर दिनेश सिंह (बीजेपी), कौशल सिंह (संग्राम समिति), सोनू गिरी (बजरंग दल), वेदप्रकाश ओझा, रंजित सिंह (जनाधिकार), विघा मंदिर के प्राचार्य सुनील पाठक, संजय सिंह, विजय सिंह, कामेश्वर सिंह, बिदेशी सिंह, रणधीर सिंह, शैलेश सिंह, अनिमा सिंह, गार्गी सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम के दौरान “वीर कुंवर सिंह अमर रहे” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। समारोह का आयोजन कुंदन सिंह (शेरू) ने किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top