महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन जोड़कर गुमराह कर रही है भाजपा: अनुपमा सिंह
डीजे न्यूज, धनबाद: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की कार्यकारी अध्यक्ष अनुपमा सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार “नारी शक्ति वंदन” के नाम पर संसद परिसीमन को जोड़कर जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक वर्ष 2023 में ही सर्वसम्मति से पारित होकर कानून बन चुका है, फिर भी इसे राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण और परिसीमन दो अलग मुद्दे हैं, जिन्हें जानबूझकर जोड़ा जा रहा है। उन्होंने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे सहित विपक्ष की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि इससे सरकार की मंशा उजागर हुई है।
उन्होंने भाजपा से महिला सम्मान के मुद्दे पर दिखावटी राजनीति छोड़ने और व महात्मा गांधी, बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने की अपील की।