बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

वन मल्टीपल वन एक्टिविटी के तहत किया पौधरोपण

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): पर्यावरण सेवा सप्ताह के तहत वन मल्टीपल वन एक्टिविटी के अंतर्गत लायंस क्लब की ओर से गुरुवार को बलियापुर में पौधारोपण किया गया। क्लब की ओर से करीब डेढ़ दर्जन फलदार पौधे लगाए गए । क्लब के पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण को एक बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण, जल संरक्षण और प्लास्टिक का उपयोग कम करने पर बल दिया। मौके पर क्लब के अध्यक्ष देवव्रत मुखर्जी, सचिव शंकर रविदास, गिरधारी लाल अग्रवाल, कैलाश प्रसाद अग्रवाल, अशोक कुमार श्रीवास्तव, रामकेश्वर महतो आदि थे।

——————————————

बच्चों के बीच स्कूली बैग व पाठ्य पुस्तक वितरित
बलियापुर: उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खेरवाड़ी में गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों के बीच स्कूल बैग एवं पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया। वार्ड सदस्य पुतुल गोप ने बच्चों को सामग्री प्रदान की। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। मौके पर प्रधान शिक्षक दिलीप गोप, सीताराम महतो, बालिका गोप, सुमित्रा गोप आदि थे। दूसरी ओर जल संरक्षण को लेकर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन राजकीय कृत विद्यालय बिरसिंहपुर में बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

———————————————
व्यवसायिक प्रशिक्षकों को एक साल से नहीं मिला है मानदेय

बलियापुर: माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत व्यवसायिक प्रशिक्षकों को पिछले एक साल से  मानदेय नहीं मिला है। मानदेय नहीं मिलने से
प्रशिक्षकों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गई है। प्रशिक्षक अपने लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर लगातार कार्यालयों का चक्कर लगाने को विवश हैं। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के द्वारा विभिन्न आउटसोर्सिंग एजेसियों के माध्यम व्यवसायिक व शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने विभाग से जल्द से जल्द लंबित वेतन राशि का भुगतान  करने की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top