Advertisements
हजारीबाग मुठभेड़ का बदला लेने की नक्सलियों की साजिश नाकाम
पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन, 64 बंडल कोडेक्स वायर बरामद
डीजे न्यूज, गिरिडीह : नक्सलियों द्वारा संभावित विध्वंसक घटना को अंजाम देने की साजिश को नाकाम करते हुए गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने पारसनाथ के पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाकर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री से संबंधित सामान बरामद किया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने ये विध्वंसक हजारीबाग में अपने चार साथियों के मुठभेड़ में मौत का बदला लेने के लिए जुटाए थे।