स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त पृथ्वी का निर्माण जरूरी : डॉ शालिनी खोवाला

Advertisements

स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त पृथ्वी का निर्माण जरूरी : डॉ शालिनी खोवाला

प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन से भू-असंतुलन, ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण संकट 

गिरते भूजल स्तर और प्रदूषण पर स्कॉलर बीएड कॉलेज में जागरूकता अभियान, पृथ्वी बचाने का संकल्प

डीजे न्यूज, गिरिडीह : तेजी से गिरते भूजल स्तर, बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बनहत्ती स्थित स्कॉलर बीएड कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. शालिनी खोवाला के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक व्याख्याता डॉ. प्रवीण कुमार मिश्रा एवं डॉ. सुधांशु शेखर जमेयार ने किया। उन्होंने प्रशिक्षु विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के प्रति उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. खोवाला ने कहा कि मानव विकास की अंधी दौड़ में प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन किया जा रहा है, जिससे भू-असंतुलन, ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने सभी से मिलकर स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त पृथ्वी के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और सुंदर वातावरण मिल सके। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं ने चित्रकला के माध्यम से भी पृथ्वी संरक्षण का संदेश दिया। वहीं डीएलएड प्रभारी डॉ. हरदीप कौर सहित सहायक व्याख्याताओं डोली कुमारी, विनय कुमार, अनिल कुमार कुशवाहा, डॉ. संतोष और आशीष राज ने भी जलवायु परिवर्तन, गिरते भूजल स्तर और प्लास्टिक प्रदूषण जैसे मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी तथा इनके समाधान के उपाय बताए। कार्यक्रम में कॉलेज के अन्य प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top