रेलवे की खबरें:-

Advertisements

रेलवे की खबरें:-

प्रयागराज मंडल में यार्ड रीमॉडेलिंग कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

डीजे न्यूज, धनबाद:  उत्तर मध्य रेलवे में प्रयागराज मंडल के प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रीमॉडेलिंग कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जाएगा।

मार्ग परिवर्तन वाली ट्रेनें

30 अप्रैल को आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12816 आनंद विहार- पूरी नंदन कानन एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन गाजियाबाद- मुरादाबाद- लखनऊ चारबाग- वाराणसी- प.दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के रास्ते किया जायेगा।

30 अप्रैल को बाड़मेर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12324 बाड़मेर – हावड़ा सुपरफास्ट  एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन गाजियाबाद- मुरादाबाद- लखनऊ चारबाग- वाराणसी- प.दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के रास्ते किया जायेगा।

प्रयागराज छिवकी स्टेशन के रास्ते मार्ग परिवर्तित ट्रेनों का प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 02 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है।
गाड़ी स.,गाड़ी का नाम,प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर आगमन व प्रस्थान का विवरण ।

18609रांची- मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस,10.30,10.32

18610मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस- रांची एक्सप्रेस,16.00,16.02

12307हावड़ा- जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस,12.00,12.02

22308बीकानेर- हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस,16.11,16.13

12987सियालदह- अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस,11.30,11.32
————————————

अत्याधुनिक एलएचबी कोच से चलेगी
भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस

धनबाद: यात्री सुविधा के मद्देनजर भुवनेश्वर-धनबाद के मध्य भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन आईसीएफ कोच के स्थान पर अत्याधुनिक एलएचबी कोच से किया गया है। 21 अप्रैल से गाड़ी सं. 18403 भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस एवं 22 अप्रैल से गाड़ी सं. 18404 धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस का परिचालन आईसीएफ कोच के स्थान पर अत्याधुनिक एलएचबी कोच से किया जाएगा । एलएचबी रेक में परिवर्तन के फलस्वरूप गाड़ी सं. 18403/ 18404 भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस में साधारण श्रेणी के 03 कोच, शयनयान के 08 कोच, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित के 03 एवं द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित के 01 है |
————————————–

प्रस्थान के समय में किया गया आंशिक संसोधन

धनबाद: गाड़ी संख्या 03301/03302 दुर्गापुर-गोमो-दुर्गापुर स्पेशल का आसनसोल स्टेशन पर प्रस्थान के समय में आंशिक संसोधन किया गया है। 23 एवं 25 अप्रैल को गाड़ी संख्या 03301 दुर्गापुर-गोमो स्पेशल का आसनसोल स्टेशन पर आगमन 03.05 बजे एवं प्रस्थान 03.15 बजे होगा। इसी प्रकार 22 एवं 24 अप्रैल को गाड़ी संख्या 03302 गोमो-दुर्गापुर स्पेशल का आसनसोल स्टेशन पर आगमन 23.00 बजे एवं प्रस्थान 23.10 बजे होगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top