नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोकना आधी आबादी के साथ अन्याय : नीरा यादव

Advertisements

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोकना आधी आबादी के साथ अन्याय : नीरा यादव

डीजे न्यूज,गिरिडीह : भाजपा की कोडरमा विधायक नीरा यादव ने बुधवार को गिरिडीह के परिषदन भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “संसद में महिला आरक्षण से जुड़े ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को पारित नहीं होने देना देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है।”

विधायक ने कहा, “इस बिल के जरिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने का रास्ता खुलता, जिससे गांव-गांव और कस्बों से लेकर संसद तक महिलाओं की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित होती।”

नीरा यादव ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “संसद में बिल का विरोध करने के बाद उसका जश्न मनाना महिलाओं के अधिकारों पर सीधा प्रहार है। विपक्ष महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी से दूर रखना चाहता है, जबकि भाजपा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है।”

गौरतलब है कि हाल ही में संसद में महिला आरक्षण से जुड़ा संशोधन बिल आवश्यक दो-तिहाई बहुमत नहीं जुटा सका, जिसके बाद इस मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है।

मौके पर प्रभारी भरत यादव, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री प्रो बिनीता कुमारी, महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत राय, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, संगीता सेठ, देवराज, महामंत्री संदीप दंगाइच, सिकंदर हेंब्रम, नगर अध्यक्ष हरबिंदर सिंह बग्गा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष मुकेश जलान, कार्यालय मंत्री संत कुमार लल्लू, महिला नेत्री संजू देवी समेत कई भाजपाई मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top