अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी

Advertisements

अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): इस भीषण गर्मी में बलियापुर व आसपास इलाके में बिजली की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान हैं।
सोमवार को सुबह 7:00 से दोपहर 2:00 तक डीवीसी के द्वारा बिजली कटौती किए जाने से  बिजली बाधित रही। यही स्थिति शाम को भी बरकरार रही, जब करीब 7:00 बजे से रात 1:00 बजे बिजली गायब हो गई।  विभाग की इस अनदेखी रवैया से आक्रोशित लोग आधी रात को मुकुंदा विद्युत कार्यालय पहुंचे और नाराजगी जताई। कार्यालय पहुंचे कुसमाटांड की मुखिया अंजना महतो के पति सुनील कुमार महतो,  आजसु के गोपाल महतो, झारखंड मुक्ति मोर्चा के रमेश कुमार महतो समेत काफी संख्या में लोगों ने कहा कि यही हाल रहा तो विवश होकर सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top