Advertisements
पेमिया-ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): सीबीएसई की दशवीं परीक्षा में पेमिया-ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल बांसकपुरिया के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
काजल कुमारी ने 92.4% अंक लाकर स्कूल टापर होने का गौरव प्राप्त किया। 90.2 प्रतिशत अंक के साथ करण कुमार महतो द्वितीय और विष्णु कुमार चौधरी 89.8% के साथ तृतीय स्थान पर रहे। सचिन कुमार सोनी
87.4% के साथ चतुर्थ, खुशी कुमारी 86.0% पंचम, अंकित कुमार 84.2% षष्ठ, प्रिया कुमारी 83.6% सप्तम, राहुल कुमार 82.4% अष्टम,
पूजा कुमारी 81.0% नवम और 78.6 प्रतिशत के साथ अमन कुमार दशम स्थान पर रहे।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।