सुदामडीह में दूध व्यवसायी के घर धावा, लूटपाट-आगजनी कर दर्जन भर बदमाशों ने किया हमला 

Advertisements

सुदामडीह में दूध व्यवसायी के घर धावा, लूटपाट-आगजनी कर दर्जन भर बदमाशों ने किया हमला

डीजे न्यूज,

तिसरा, धनबाद : सुदामडीह थाना क्षेत्र के 35 नम्बर कॉलोनी निवासी दूध व्यवसाई महेन्द्र यादव के आवास में बीते रविवार की रात दर्जन भर अज्ञात अपराधियों ने घुसकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान अपराधियों ने लूटपाट और घर में आगजनी की घटना को अंजाम दिया।

विरोध करने पर गृहस्वामी महेन्द्र यादव के ऊपर चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। साथ ही महिलाओं और बच्चों के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी महेंद्र यादव ने सुदामडीह पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

इस संबंध में भुक्तभोगी महेन्द्र यादव ने बताया कि रात करीब 2 बजे के आसपास दर्जन भर लोग उनके घर में घुस आए और उन्हें कब्जे में लेकर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर उन लोगों ने चाकू से हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। इसी बीच कुछ अपराधी दूसरे कमरे का दरवाजा खुलवाकर घुस गए और बक्सा व अन्य स्थानों पर रखे सोना-चांदी के गहने के अलावा नगद करीब एक लाख रुपये ले गए।

 

अपराधियों ने घर का सारा सामान इधर-उधर फेंक दिया। जाते-जाते घर में रखे पुआल में भी आग लगा दी। गनीमत रही कि पुआल से घर में आग नहीं लगी, नहीं तो पूरा घर जलकर राख हो जाता।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top