झरिया की समस्याओं पर धनबाद निर्माण की बैठक, नाला सफाई और डीपीएस शुल्क माफी की मांग 

Advertisements

झरिया की समस्याओं पर धनबाद निर्माण की बैठक, नाला सफाई और डीपीएस शुल्क माफी की मांग 

डीजे न्यूज, 

तिसरा, धनबाद : धनबाद निर्माण के जिला संयोजक राजीव शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को झरिया देशबंधु छविगृह में झरिया क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में झरिया में अतिक्रमण, बड़े नाले जाम, ट्रैफिक पुलिस की नियुक्ति, मच्छरों के प्रकोप और वाटर बोर्ड द्वारा जलापूर्ति के मद में डीपीएस शुल्क माफ करने पर चर्चा हुई।

वक्ताओं ने कहा कि नगर निगम द्वारा झरिया की नाला की सफाई वर्षों से सही ढंग से नहीं होने के कारण मच्छरों से आमजन काफी परेशान हैं। इन्हें अविलंब सफाई कराई जाए। वहीं खुदरा वस्त्र व्यवसाई संघ के उपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि झरिया में अतिक्रमण तथा जाम के कारण लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। संबंधित अधिकारी इस पर संज्ञान लें।

श्रीकान्त अम्बष्ट एवं शिवचरण शर्मा ने कहा कि पानी के विपत्र में उपभोक्ताओं को वाटर बोर्ड द्वारा काफी बड़ी डीपीएस शुल्क लगाये जाने से गरीब उपभोक्ता काफी परेशान हैं। इसपर तत्काल माफ करते हुए भुगतान लिया जाए। बैठक में निर्णय हुआ कि संबंधित अधिकारी से मिलकर उपरोक्त विषय पर एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा साथ ही डीपीएस शुल्क माफ करने के लिए मुख्यमंत्री से भी मिलकर आग्रह करेंगे।

बैठक में शिवबालक पासवान, गोपाल अग्रवाल, आर.के. सिन्हा, रवि केशरी, रमेश अग्रवाल, मुहम्मद एयजुल आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top