आक्रोश रैली में बर्बरता से भड़के भाजपाईयों ने धनवार थाना गेट पर किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

0

आक्रोश रैली में बर्बरता से भड़के भाजपाईयों ने धनवार थाना गेट पर किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

डीजे न्यूज, राजधनवार, गिरिडीह : भाजपा की आक्रोश रैली में झारखंड सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता के विरोध में भाजपाईयों ने धनवार थाना गेट के पास शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपाईयों ने कहा कि 23 अगस्त को युवा आक्रोश रैली के लिए रांची जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को झारखंड सरकार के द्वारा पुलिस को आगे करते हुए चेकिंग के नाम पर रोकना, कंटीले तारों से बेरिकेडिंग लगाना,आंसू गैस का गोले बरसाना, रबर की गोली फायर करना, पानी का बौछार करना बहुत ही शर्मनाक घटना है। इसी के विरोध में भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया है। इस पुतला दहन कार्यक्रम में धनवार मंडल अध्यक्ष अमीत कुमार साव, मनसाडीह मंडल अध्यक्ष अशोक राय, डोरन्डा मंडल अध्यक्ष राजू पाण्डेय, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, संजय साव, राजेन्द्र यादव, कृष्ण देव रजक, नीरज साव, विकेन्द्र साहा, पवन सिंह, शंभू रजक, मदन राय, ओम प्रकाश वर्मा, अर्जुन राय, अम्बिका अग्रवाल, सोहन यादव आदि मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *