नशा सामाजिक बुराई, इसे जड़ से खत्म करना जरूरी

Advertisements

नशा सामाजिक बुराई, इसे जड़ से खत्म करना जरूरी

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के गोलमारा गांव में सोनोत संथाल समाज के प्रखंड अध्यक्ष संदीप हांसदा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान गांव में नशा मुक्ति अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक का उद्देश्य नशे की समस्या को समाप्त करना और इस विनाशकारी लत से प्रभावित लोगों एवं समुदाय के लिए नई उम्मीद पैदा करना रहा। कार्यक्रम में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता फैलाने और लोगों को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर संदीप हांसदा ने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जिससे न केवल नशा करने वाला व्यक्ति प्रभावित होता है, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज को नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने लोगों से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

मौके पर मुख्य रूप से बोदीनाथ बेसरा, देव कुमार हांसदा, मिन हेंब्रम, मंगल हांसदा, सलोनी बास्की, रानी मुर्मू, पानसुखी बास्की, शांति टुडू, ममता बेसरा, लक्ष्मण मुर्मू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top