संक्षिप्त खबरें:-

Advertisements

संक्षिप्त खबरें:-

तीन दिवसीय हरि कीर्तन शुरू

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): कोनारटांड़ गांव में तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। खेतटांड़ से आए रंग कीर्तन दल म ने आकर्षक कीर्तन गायन किया। गायिका मिट्ठू दास का प्रवचन सुनने के लिए श्रोताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सफल बनाने के लिए कमेटी के विद्याधर महतो, मुक्तेश्वर महतो, गौरी नाथ महतो, हरिपद महतो, शंकर प्रमाणिक, भोलानाथ प्रमाणिक, शंकर महतो, सुरेश महतो, विजय चौधरी, धनंजय महतो, सुरेश महतो, दिनेश महतो आदि सक्रिय दिखें।
———————————————–
संस्थापक प्राचार्य को पत्नी शोक

बलियापुर:  बीबीएम डिग्री कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य डॉक्टर बिपलब कुमार भट्टाचार्य की पत्नी 65 वर्षीय सांत्वना भट्टाचार्य का निधन  शुक्रवार को बैंगलोर में हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। उनके परिवार में एक पुत्र एवं एक पुत्री है। उनके निधन से विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो, बीबीएम इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर सिद्धार्थ बंदोपाध्याय आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top