
बैंक केवाईसी अपडेट के नाम पर लिंक भेजकर बैंक अकाउंट से उड़ाते थे पैसे
गिरिडीह पुलिस ने गांडेय से पांच साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार
वरुण सिन्हा, गिरिडीह : जिले में बढ़ते साइबर अपराध पर शिकंजा कसते हुए गिरिडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक को “प्रतिबिंब पोर्टल” के माध्यम से सूचना मिली कि गाण्डेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी गांव और जमुआ थाना क्षेत्र के देवाटाड़ गांव में कुछ लोग फोन के जरिए ठगी कर रहे हैं। इस सूचना पर साइबर क्राइम डीएसपी आबिद खां के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान:
गुलाम रसूल, पिता – सफिक अंसारी (गाण्डेय, फुलजोरी)
उपेन्द्र कुमार, पिता – जागो राम (बहराडीह, नवडीहा ओपी, जमुआ)
अजय कुमार मंडल, पिता – द्वारका मंडल (बहराडीह, नवडीहा ओपी, जमुआ)
अमित कुमार राणा, पिता – उमेश राणा (बहराडीह, नवडीहा ओपी, जमुआ)
मनीष कुमार शर्मा, पिता – दिलीप राणा (बहराडीह, नवडीहा ओपी, जमुआ)
ठगी का तरीका और बरामद सामान
गिरफ्तार अपराधी बैंक KYC अपडेट के नाम पर APK फाइल लिंक भेजकर लोगों के बैंक अकाउंट से पैसे उड़ा रहे थे। इसके अलावा, लोन की EMI भरने, ऑनलाइन पेमेंट करने और गर्भवती महिलाओं को सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर QR कोड भेजकर ठगी करते थे।
सामान बरामद
16 मोबाइल फोन
19 सिम कार्ड
2 पावर बैंक
2 डेटा केबल
अन्य अपराधियों के पास से 1-1 मोबाइल और 8 सिम कार्ड बरामद किए गए।
पहले भी जेल जा चुका है एक आरोपी
गिरफ्तार आरोपी अजय कुमार मंडल पहले भी गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 43/2023 में जेल जा चुका है।
गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 12/2025 दर्ज किया गया है और उन्हें 7 फरवरी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरिडीह पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी करने वाले गिरोह को करारा झटका लगा है और जिले में डिजिटल फ्रॉड पर नियंत्रण की उम्मीद बढ़ी है।