नंदनी की एक और धमाकेदारी पारी से हजारीबाग ने सिमडेगा को दस विकेट से हराया 

Advertisements

नंदनी की एक और धमाकेदारी पारी से हजारीबाग ने सिमडेगा को दस विकेट से हराया

 

जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर-15 क्रिकेट का सुपर लीग मुकाबला

डीजे न्यूज, धनबाद : नंदनी कुमारी की एक और धमाकेदारी पारी की मदद से हजारीबाग ने जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर-15 क्रिकेट के सुपर लीग मुकाबले में सिमडेगा को दस विकेट के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिमडेगा ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 128 रन बनाए। खुशी गोस्वामी ने 37, अंजली सैनी ने 47 और श्रुति कुमारी ने 13 रन बनाए। हजारीबाग की सृष्टि राज गुप्ता और सपना कुमारी ने एक-एक विकेट लिए। बाद में हजारीबाग ने नंदनी कुमारी के 42 गेंदों पर 74 रनों की ताबड़तोड़ पारी की मदद से 11.3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 130 रन बना मैच आसानी से जीत लिया। नंदनी ने अपनी अविजित पारी में छह चौके व पांच छक्के उड़ाए। वहीं आर्या शुभांगी 30 रन बनाकर नाबाद रहीं। प्लेयर आफ द मैच नंदनी कुमारी को घोषित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार धनबाद क्रिकेट संघ के वरीय उपाध्यक्ष साधवेंद्र सिंह ने प्रदान किया। इस अवसर पर महासचिव बिनय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव बीएच खान व अन्य उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top