सिंदरी-बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

सिंदरी-बलियापुर की खबरें:-

सिंदरी में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, 150 मरीजों की जांच
डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : बाल गोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा सिंदरी शहरपुरा विद्यापति भवन में एक दिवसीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा शिविर का विधिवत उद्घाटन प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उप प्रमुख आशा देवी ने कहा कि आयुर्वेद एक प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। उन्होंने सभी लोगों से आयुर्वेद को अपनाने की अपील की।
आयुर्वेद चिकित्सा शिविर अश्विनी मिश्रा उर्फ गणेश बाबा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों की जांच जापानी मशीनों द्वारा निशुल्क की गई। साथ ही हरियाणा की आयुर्वेद दवा कंपनी केवा के माध्यम से दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम के दौरान बाबू भट्टाचार्य ने आयुर्वेद चिकित्सा को भारतवर्ष की प्राचीन चिकित्सा पद्धति बताते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला।
शिविर को सफल बनाने में बाल गोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य बाबू भट्टाचार्य, ट्रस्ट के सिंदरी के सदस्य अश्विनी मिश्रा उर्फ गणेश बाबा, राजेश चौधरी, मनोज महतो, संजय प्रसाद, न्यूट्रीशन चिकित्सक चंदन चक्रवर्ती, अंजना गोस्वामी, प्रतिभा चक्रवर्ती तथा सोमनाथ गांगुली का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
चिकित्सा शिविर में लगभग 150 मरीजों के विभिन्न रोगों की चिकित्सकीय जांच की गई।



कुसमाटांड़ में शिव चर्चा का आयोजन
बलियापुर:  कुसमाटांड़ स्थित हरि मंदिर प्रांगण में  शुक्रवार को शिव चर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जमुई से आए किशोरी लाल भैया, कृष्णानंद भैया एवं साकेंद्र ने भगवान शिव की महिमा पर प्रवचन सुनाया जिससे श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए । कार्यक्रम को संपन्न कराने में अनीता देवी, जमुना देवी, झींगो देवी, तुलसी दीदी आदि का योगदान रहा।
————————————————-
चड़क पूजा कमेटी को लेकर विवाद, दो गुटों में बंटे ग्रामीण

बलियापुर:  चड़क पूजा समिति के गठन को लेकर परसबनिया में विवाद उत्पन्न हो गया है। इस मामले को लेकर गांव के लोग दो गुटों में बंट गए हैं। मार्च माह में कमेटी गठन किया गया था। कमेटी में राजेश कुमार रवानी अध्यक्ष बने थे। इसके बाद से ही विवाद उत्पन्न हो गया और  असंतोष जताने लगे। इसके निदान के लिए फिर 3 अप्रैल को गांव में बैठक बुलाई गई थी, लेकिन बारिश एवं आंधी पानी के कारण  कोई निर्णय नहीं लिया जा सका।
इधर गुरुवार को कुछ लोगों ने बैठक कर एक और नई कमेटी का गठन कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब भी गांव में कोई बैठक होती है तो डुगडुगी बजाकर इसकी सूचना लोगों को दी जाती है, लेकिन कल की बैठक के पहले ऎसा नहीं किया गया। नई कमेटी को असंवैधानिक बताते हुए शुक्रवार को ग्रामीणों ने इस संबंध में बलियापुर थाना में आवेदन दी है। आवेदन में पुलिस के दिशा निर्देश पर कमेटी गठन करने की मांग की है, ताकि मेला को लेकर गांव में शांति बनी रहे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो के अलावा अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को भी दिया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top