सिंह मेंशन समर्थकों ने जलाया डीआरएम का पुतला

Advertisements

सिंह मेंशन समर्थकों ने जलाया डीआरएम का पुतला

डीजे न्यूज, धनबाद:
मेयर संजीव सिंह और विधायक रागिनी सिंह का आमंत्रण रद करने के मामले ने समर्थकों ने  मंगलवार को डीआरएम का पुतला दहन कर विरोध जताया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “धनबाद डीआरएम हाय-हाय” तथा “धनबाद का सांसद होश में आओ” जैसे नारे जमकर लगाए। समर्थकों का कहना था कि किसी कार्यक्रम में पहले विधिवत आमंत्रण देना, बैनर-पोस्टर में मेयर और विधायक का नाम प्रकाशित करना और फिर अचानक आमंत्रण रद्द कर नाम हटाना जनप्रतिनिधियों का खुला अपमान है।

वक्ताओं ने कहा कि यह घटना न केवल जनप्रतिनिधियों बल्कि धनबाद की जनता के सम्मान से जुड़ा मामला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस पूरे प्रकरण में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

वहीं, इस पूरे मामले को लेकर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने ई-मेल के माध्यम से रेल मंत्री से औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

इस घटना के बाद से धनबाद का राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है और विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top