



आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरारी में जागरूकता एवं प्रशिक्षण आयोजित
विश्व स्वास्थ्य दिवस
डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की स्मृति में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर प्रमुख स्वास्थ्य मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सभी के लिए बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को प्रोत्साहित करना है। यह दिवस स्वास्थ्य के सामाजिक, पर्यावरणीय एवं व्यावहारिक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए जनसामान्य को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और रोगों की रोकथाम के प्रति प्रेरित करता है। वर्ष 2026 की थीम “स्वास्थ्य के लिए एकजुटता : विज्ञान का साथ” वैज्ञानिक दृष्टिकोण, साक्ष्य-आधारित हस्तक्षेपों तथा सामुदायिक सहभागिता के महत्व को रेखांकित करती है।
इस अवसर पर हर्ल के सीएसआर सहयोग से एच एल एफ पी पी टी संस्था द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरारी में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया तथा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर प्रशांत कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रमुख पहलुओं के बारे में जानकारी दी। इसमें टीकाकरण एवं परिवार नियोजन सेवाएं, स्तनपान एवं पूरक आहार, गैर संचारी रोगों (NCD) की रोकथाम हेतु जीवन शैली में सुधार, एनीमिया की रोकथाम एवं नियंत्रण तथा स्वच्छता के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने एवं रोगों की रोकथाम में व्यवहार परिवर्तन की भूमिका को भी रेखांकित किया गया। इस मौके पर सी एच ओ – निर्मला कुमारी, श्वेता कुशवाहा, बबली कुमारी, इशिका कुमारी, शिवानी कुमारी, इलानी तिर्की, सोमा गोराई, संतोषी, अंकिता, ओ आर डब्ल्यू-समीर कुमार, गणेश झा, सहिया तथा ग्रामीण उपस्थित रहें।


