बजरंगबली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर आमटांड़ में निकली कलश यात्रा

Advertisements

बजरंगबली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर आमटांड़ में निकली कलश यात्रा

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): आमटांड़ गांव में बजरंगबली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर प्रांगण से कलश लेकर निकली महिला एवं युवतियां बागजोबड़ा जोड़ियां पहुंची। जहां पंडित मंटू ठाकुर ने मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरण करवाया।  तत्पश्चात जयकारे के साथ कलश यात्रा मंदिर के लिए रवाना हुई। गाजे बाजे के साथ जयकारा लगाते हुए श्रद्धालु नाचते झूमते चल रहे थे। कलश यात्रा में प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी, स्वप्न कुमार महतो, लखय बाउरी, विनोद बिहारी, मनोज राय, सुरेश बाउरी, गणेश बाउरी, मदन महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top