एके राय के विचारों पर आधारित पत्रिका ‘नई राह” का विमोचन कल

Advertisements

एके राय के विचारों पर आधारित पत्रिका ‘नई राह” का विमोचन कल

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):  प्रख्यात मजदूर नेता व सादगी और ईमानदारी के प्रतिमूर्ति रहे पूर्व सांसद एके राय के विचारों पर आधारित पत्रिका “नई राह”का विमोचन शनिवार को किया जाएगा। गोल्फ ग्राउंड में धनबाद में बुक फेयर परिसर में विमोचन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में‌ निरसा के विधायक अरुप चटर्जी, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के अलावा मजदूर, किसान मौजूद रहेंगे।  80 के दशक में कामरेड एके राय के इंकलाब के नारे ने धनबाद कोयलांचल में मजदूर आंदोलन में तूफानी लहर पैदा कर दी थी। नई राह पत्रिका के प्रधान संपादक पूर्व विधायक आनंद महतो हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top