गिरिडीह में निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर “उम्मीद की किरण” का आगाज

Advertisements

गिरिडीह में निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर “उम्मीद की किरण” का आगाज

दिव्यांगजनों को निःशुल्क दिए जा रहे कृत्रिम अंग, वैशाखी एवं कैलिपर

रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर व महावीर सेवा सदन कोलकाता कर रहा आयोजन, टफकॉन टीएमटी का विशेष सहयोग

डीजे न्यूज, गिरिडीह : रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर एवं भगवान महावीर सेवा सदन, कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में मकतपुर स्थित ईश्वर स्मृति भवन (बजरंग चौक) में शुक्रवार को तीन दिवसीय विशाल निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ हुआ। “उम्मीद की किरण” नामक यह शिविर 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है।
शिविर में दिव्यांगजनों को कटे हुए हाथ-पैर के स्थान पर कृत्रिम अंग, वैशाखी एवं कैलिपर निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस मानवीय पहल के माध्यम से जरूरतमंदों को न केवल शारीरिक सहारा मिल रहा है, बल्कि उनके जीवन में आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।

रोटरी क्लब द्वारा यह शिविर लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किया जा रहा है। पिछले दो वर्षों की तरह इस वर्ष भी बड़ी संख्या में लाभार्थी इस पहल से जुड़ रहे हैं। अब तक करीब 50 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया जा चुका है, जबकि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए लोग इस शिविर का लाभ उठा रहे हैं। इस आयोजन में टफकॉन टीएमटी का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। वहीं, कोलकाता से आए भगवान महावीर सेवा सदन के डॉ. कौलिक घौराई एवं उनकी विशेषज्ञ टीम—रामजी राय, राजेश हनवल, इसराफिल खान और मोहम्मद नौशाद—अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
कार्यक्रम की सफलता में रोटरी क्लब के संयोजक सीए दीपक सोंथालिया, विकास शर्मा एवं सुजय राज गुप्ता की अहम भूमिका रही। इसके अलावा सचिव सीए रवि गाडिया सहित राजेंद्र तरवे, सीए आकाश रौशन, सीए ब्रह्मदेव प्रसाद, ई. अजय कुमार गुप्ता, रंजीत लाल, सीए सुमित अग्रवाल, मनीष कुमार, अमित कुमार, दीपक चिरानीया, अनिल मिश्रा, सीए राकेश कुमार एवं सीए प्रवीण कुमार ने भी सक्रिय योगदान दिया। रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर का यह सराहनीय प्रयास समाज में सेवा और मानवता की भावना को सशक्त करता है तथा दिव्यांगजनों के जीवन में नई उम्मीद जगाने का कार्य कर रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top