हवन, यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न

Advertisements

हवन, यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): शीतलपुर के पाल टोला में नवनिर्मित मां मनसा देवी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का समापन शुक्रवार को हो गया। अनुष्ठान के दूसरे दिन मंदिर प्रांगण में हवन, यज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ पुजारी मदन मिश्र एवं वरुण मिश्रा द्वारा प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराया गया। अनुष्ठान को संपन्न कराने में मंदिर कमेटी के करण संतरा, रमेश पाल, बच्चन पाल, साधन पाल, सुरेश पाल, राजेश पाल, नंदकिशोर पाल आदि का योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top