


श्याम भवन में धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव, ओजश्वीनी बहनों ने दिखाया शौर्य
रामजन्मोत्सव में शौर्य प्रदर्शन करने वाली बहनों को किया सम्मानित, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का भी आयोजन
डीजे न्यूज, गिरिडीह : अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में शहर के श्याम भवन में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रांत कार्यसमिति सदस्य अश्विनी भदानी, एडवोकेट फोरम के प्रांत उपाध्यक्ष नित्यानन्द प्रसाद, धनबाद विभागाध्यक्ष रविशंकर पांडेय एवं मंत्री उदय सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामजन्मोत्सव में शौर्य प्रदर्शन करने वाली ओजश्वीनी बहनों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। माँ भवानी अखाड़ा समिति झरियागादी की बहनों द्वारा शौर्य प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन शुभम झा जी ने किया, जबकि अध्यक्षता पंकज पांडेय जी ने की।
कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार की भी घोषणा की गई। चन्दन वर्मा जी को राष्ट्रीय बजरंग दल का सदर प्रखंड अध्यक्ष, रोचित अग्रवाल जी को जिला एडवोकेट फोरम का सदस्य बनाया गया। वहीं कमल गिरी, पीयूष कुमार, शुभम सिंह जी को राष्ट्रीय बजरंग दल जिला कार्यसमिति सदस्य, नीतू शोला जी को राष्ट्रीय महिला परिषद का सदस्य एवं पलक सिन्हा को ओजश्वीनी की जिला उपाध्यक्ष के रूप में घोषित किया गया।
मौके पर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष रितेश पांडे, जिला मंत्री कुंदन केसरी, पंकज कंधवे, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष गौरव कुमार अंशु, महामंत्री पंकज पांडेय जी, जिला मंत्री शुभम झा, उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, हिन्दू हेल्पलाइन के जिला अध्यक्ष राम गुप्ता, महामंत्री बसन्त सिंह, राष्ट्रीय मजदूर परिषद के अध्यक्ष अजय देव, महामंत्री डब्लू रवानी, मंत्री रपन गुप्ता, ॐ श्री परिवार के जिला अध्यक्ष रौनक मिश्रा, राष्ट्रीय महिला परिषद की जिला अध्यक्ष पूनम सिन्हा, ओजश्वीनी की जिला उपाध्यक्ष काजल सिन्हा, उदय चन्द्रवंशी, रोहन कुमार, हर्ष झा, रुद्र कुमार, अमन चंद्रवंशी, आदित्य सिंह, अमित पांडे, रोहित केशरी, प्रदीप पंडित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।



