मर्सी हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जन डॉ एन के जिंदल व मेडिसिन के डॉ शहजाद शेख देंगे सेवाएं

Advertisements

मर्सी हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जन डॉ एन के जिंदल व मेडिसिन के डॉ शहजाद शेख देंगे सेवाएं

डीजे न्यूज, गिरिडीह :

मर्सी हॉस्पिटल गिरिडीह में अब हर शनिवार प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. एन. के. जिंदल द्वारा ओपीडी सेवा दी जाएगी। यह सेवा इस शनिवार से प्रारंभ हो रही है और प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से उपलब्ध रहेगी।

अस्पताल के सीईओ डॉ. परम हंस मिश्रा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य गिरिडीह और आसपास के क्षेत्र के मरीजों को बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

अस्पताल के सीईओ डॉ. परम हंस मिश्रा ने बताया कि इसके अलावा अब मेडिसिन के डॉ शहजाद शेख भी नियमित रूप से यहां अपनी सेवाएं देंगे। डॉ शेख मेडिसिन में एमडी हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top