अवैध लोहा लदी टोटो पलटी, दो अवैध धंधेबाज फंसे 

Advertisements

अवैध लोहा लदी टोटो पलटी, दो अवैध धंधेबाज फंसे

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : सुदामडीह थाना क्षेत्र के इजे एरिया महाप्रबंधक कार्यलय के समीप मंगलवार को लोहा लदा एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गई, टोटो पलटते ही उसमें सवार दो लोहा के अवैध धंधेबाज और चालक दब गए, जबकि गाड़ी में लदा लोहा सड़क किनारे बिखर बिखर गया। आनन फानन में लोगों ने टोटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला, वही बाहर निकलते ही दोनों लोहा चोर लोगो को चकमा देकर मौके से फरार हो गए जबकि चालक भागने में सफल नहीं हो सका। इधर महाप्रबंधक कार्यलय में तैनात सीआईएसएफ के जवान और आंतरिक सुरक्षा बल के जवान फौरन ही घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। साथ ही घटित घटना की जानकारी सुदामडीह पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गाड़ी के साथ चालक को अपने साथ थाना ले गयी।

बताते चलें कि भौरा कोलियरी के बंद 35 नम्बर खदान के मुहाने को तोड़कर लोहा चोर खदान के अंदर से प्रति दिन बड़े पैमाने पर लोहा गैस कटर से काट कर उसे टोटो, टेम्पो व अन्य माल वाहक वाहनों में लोड कर झरिया के विभिन्न अवैध लोहा गोदामों में खपा रहें हैं, प्रबंधन और प्रशाशन अगर इस पर अंकुश नहीं लगाती है तो कभी भी खदान के अंदर कोई अप्रिय घटना घट सकती है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top